Get App

INOX India IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 437.8 करोड़, 14 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

INOX India IPO : यह आईपीओ 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इश्यू के लिए 627-660 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर IPO से 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने की है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 10:01 PM
INOX India IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 437.8 करोड़, 14 दिसंबर को खुलेगा इश्यू
INOX India ने एंकर निवेशकों से 437.8 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

INOX India IPO : क्रायोजेनिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी आईनॉक्स इंडिया ने एंकर निवेशकों से 437.8 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले आज 13 दिसंबर को यह राशि जुटाई है। यह आईपीओ 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इश्यू के लिए 627-660 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर IPO से 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने की है।

ये हैं एंकर निवेशक

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, नोमुरा ट्रस्ट, गोल्डमैन सैक्स, कार्मिग्नैक पोर्टफोलियो, एचएसबीसी ग्लोबल, वोलराडो वेंचर और नैटिक्सिस इंटरनेशनल फंड्स सहित ग्लोबल इनवेस्टर्स ने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया है। वडोदरा स्थित कंपनी ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 660 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 66,33,285 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में कहा, "12 म्यूचुअल फंडों ने कुल 28 स्कीम के माध्यम से अप्लाई किया है।"

एसेट मैनेजमेंट और बीमा कंपनियों जैसे डोमेस्टिक निवेशकों ने भी एंकर बुक में पार्टिसिपेट किया है। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, फिडेलिटी फंड, अशोक व्हाइटओक, निप्पॉन लाइफ इंडिया, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस , एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें