Inox India IPO : क्रायोजेनिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 18 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन (India Shelter Finance Corporation) के बाद यह अगले हफ्ते खुलने वाला तीसरा आईपीओ है। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 13 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। ऑफर के लिए प्राइस बैंड की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।
