Get App

Interarch Building IPO Subscription: दूसरे दिन तक 10.84 गुना भरा इश्यू, जानिए ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

Interarch Building IPO GMP: ग्रे मार्केट में इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ की अच्छी-खासी डिमांड है। आज 20 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 340 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1240 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 37.78 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:00 PM
Interarch Building IPO Subscription: दूसरे दिन तक 10.84 गुना भरा इश्यू, जानिए ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट
Interarch Building Products IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ में आज 20 अगस्त को निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं।

Interarch Building Products IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ में आज 20 अगस्त को निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 10.84 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5.08 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 46.91 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 21 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 850-900 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है।

Interarch Building Products IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.47 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 30.82 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 7.31 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें