Interarch Building Products IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ में आज 21 अगस्त को निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 93.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 43.88 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 46.91 लाख शेयर हैं। इश्यू के लिए 850-900 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है।
