Get App

Upcoming IPO: शेयरहोल्डर कैटेगरी में बढ़ जाएगा अलॉटमेंट का चांस, बस इन पैरेंट कंपनियों के खरीद लें शेयर

IPO allotment: अलॉटमेंट की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए रिटेल निवेशक ऐसे आईपीओ पर नजर रख रहे हैं, जिनमें 'शेयरहोल्डर' कैटेगरी शामिल है। कई ऐसी लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनकी सब्सिडियरी कंपनियां पब्लिक होने की योजना बना रही हैं। अक्सर इनकी पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों के लिए स्पेशल अलॉटमेंट ऑफर किया जाता है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 21, 2024 पर 8:09 PM
Upcoming IPO: शेयरहोल्डर कैटेगरी में बढ़ जाएगा अलॉटमेंट का चांस, बस इन पैरेंट कंपनियों के खरीद लें शेयर
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ की सफलता ने रिटेल निवेशकों में जबरदस्त जोश भर दिया है।

IPO Allotment: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ की सफलता ने रिटेल निवेशकों में जबरदस्त जोश भर दिया है। इस आईपीओ को ना सिर्फ मजबूत प्रतिक्रिया मिली, बल्कि लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा सीधे डबल हो गया। जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच इस आईपीओ में कई निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिल सका। ऐसे में अब निवेशकों की नजर आने वाले आईपीओ में है। FY25 में अब तक 32 मेनबोर्ड आईपीओ आ चुके हैं। इनमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स प्रमुख खरीदार रहे और अधिकांश पब्लिक इश्यू की रिटेल कैटेगरी में ओवर-सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है।

शेयरहोल्डर कैटेगरी में बढ़ जाएगा अलॉटमेंट का चांस

अलॉटमेंट की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए रिटेल निवेशक ऐसे आईपीओ पर नजर रख रहे हैं, जिनमें 'शेयरहोल्डर' कैटेगरी शामिल है। कई ऐसी लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनकी सब्सिडियरी कंपनियां पब्लिक होने की योजना बना रही हैं। अक्सर इनकी पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों के लिए स्पेशल अलॉटमेंट ऑफर किया जाता है। पैरेंट कंपनी के सिर्फ एक शेयर होल्ड करने से निवेशक को रिटेल और शेयरहोल्डर दोनों कैटेगरी के तहत आवेदन करने की अनुमति मिल जाती है, जिससे अलॉटमेंट की संभावना बढ़ सकती है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ की बात करें तो इसे 67.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरधारकों के लिए 500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व थे। इस आईपीओ के शेयरहोल्डर कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर अप्लाई किया। इसमें रिटेल कैटेगरी में 7.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि शेयरहोल्डर कैटेगरी में 18.54 गुना बोली लगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें