Get App

IPO GMP : 26 मार्च को खुलने वाले हैं ये 6 आईपीओ, जानिए ग्रे मार्केट में किसका क्या है हाल

IPO GMP : मेनबोर्ड की बात करें तो 26 मार्च को एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का आईपीओ खुलने वाला है। वहीं, SME सेगमेंट में जीकनेक्ट लॉजिटेक एंड सप्लाई चेन लिमिटेड, ब्लू पेबल लिमिटेड, एस्पायर एंड इनोवेटिव एडवरटाइजिंग लिमिटेड, ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड और वृद्धि इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 10:01 PM
IPO GMP : 26 मार्च को खुलने वाले हैं ये 6 आईपीओ, जानिए ग्रे मार्केट में किसका क्या है हाल
IPO GMP : आगामी हफ्ते में निवेशकों को कई आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा।

IPO GMP : आगामी हफ्ते में निवेशकों को कई आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा। अकेले 26 मार्च को ही 6 आईपीओ प्राइमरी मार्केट में दस्तक देंगे। इन आईपीओ में एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है तो वहीं बाकी 5 आईपीओ SME सेगमेंट से हैं। मेनबोर्ड की बात करें तो 26 मार्च को एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का आईपीओ खुलने वाला है। वहीं, SME सेगमेंट में जीकनेक्ट लॉजिटेक एंड सप्लाई चेन लिमिटेड, ब्लू पेबल लिमिटेड, एस्पायर एंड इनोवेटिव एडवरटाइजिंग लिमिटेड, ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड और वृद्धि इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी आईपीओ का ग्रे मार्केट में क्या हाल है।

SRM Contractors IPO GMP

26 मार्च को खुलने वाला मेनबोर्ड सेगमेंट का यह अकेला आईपीओ है। ग्रे मार्कट में इस आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 24 मार्च को यह इश्यू 68 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 278 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 32.38 फीसदी का मुनाफा होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है।

GConnect Logitech BSE SME GMP

सब समाचार

+ और भी पढ़ें