IPO Listing on August 26: 26 अगस्त को दो कंपनियों- ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स (Brace Port Logistics) और फोर्कास स्टूडियो (Forcas Studio) के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है। इन दोनों ही आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। सब्सक्रिप्शन के बाद अब दोनों कंपनियों के शेयरों की शानदार लिस्टिंग होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट से भी कुछ इसी तरह के संकेत मिल रहे हैं। इन दोनों ही कंपनियों का आईपीओ लिस्टिंग से ठीक पहले 100 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर सीधे डबल हो सकता है। दोनों कंपनियों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
