Get App

IPO Market: ग्रे मार्केट में 128% प्रीमियम पर शेयर, चेक करें 6 आईपीओ का हाल

IPO Market: कल 26 दिसंबर को जब मार्केट खुलेगा तो 6 आईपीओ में पैसे लगाने का मौका रहेगा जिसमें से एक तो ग्रे मार्केट में 128 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर है। ऐसे में फटाफट अपने तय कर लें कि किसमें पैसे लगाने हैं क्योंकि इसमें से 4 कल बंद हो जाएंगे। यहां इन सभी आईपीओ की डिटेल्स और ग्रे मार्केट में कैसी स्थिति है, इसकी डिटेल्स दी जा रही है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 4:30 PM
IPO Market: ग्रे मार्केट में 128% प्रीमियम पर शेयर, चेक करें 6 आईपीओ का हाल
IPO Market: 26 दिसंबर को जब मार्केट खुलेगा तो आईपीओ निवेशकों के पास 6 आईपीओ में पैसे लगाने का मौका रहेगा जिसमें से चार में पैसे लगाने का कल आखिरी मौका रहेगा।

IPO Market: आईपीओ मार्केट में इस साल 2023 के आखिरी महीने भी काफी चहल-पहल है। आज क्रिसमस के चलते स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है। कल 26 दिसंबर को जब मार्केट खुलेगा तो आईपीओ निवेशकों के पास 6 आईपीओ में पैसे लगाने का मौका रहेगा जिसमें से एक तो कल खुलेगा ही यानी कि अभी इसमें कुछ और दिनों तक निवेश का मिलेगा। वहीं बाकी पांच में से चार में पैसे लगाने का कल आखिरी मौका रहेगा। इसमें से एक आईपीओ तो ग्रे मार्केट में 128 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर है। ऐसे में फटाफट अपने निवेश की स्ट्रैटेजी तैयार कर लें कि किसमें पैसे लगाने हैं। यहां इन सभी आईपीओ की डिटेल्स और ग्रे मार्केट में कैसी स्थिति है, इसकी डिटेल्स दी जा रही है। ध्यान दें कि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Innova Captab IPO

फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब के 570 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए ₹426-₹448 का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है और खुदरा निवेशक 33 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट में इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से

140 रुपये यानी 31.25 फीसदी की GMP पर हैं। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 27 दिसंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर लिस्टिंग के लिए 29 दिसंबर का दिन फिक्स है। इस इश्यू के तहत 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी यूएमएल में निवेश, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें