IPO News: Samhi Hotels ने फिर से डाली IPO की अर्जी, जानिए पूरी डिटेल

Samhi Hotels IPO: कंपनी घरेलू खपत में बढ़त और देश की जीडीपी में मजबूती की संभावना को देखते हुए फिर से अपने आईपीओ प्लान को आगे बढ़ा रही है। देश की इकोनॉमी में मजबूती के साथ ही हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कंपनी बाजार से पूंजी जुटा कर अपने कारोबार को मजबूती देना चाहती है

अपडेटेड Apr 01, 2023 पर 9:52 AM
मनीकंट्रोल समही होटल्स , इनवेस्टमेंट बैंकर्स और लॉ फर्मों से इस खबर पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है

 ASHWIN MOHAN

Samhi Hotels IPO: भारत में मैरियट, हयात और आईएचजी जैसे ग्लोबल स्तर के होटलों का संचालन करने वाली ब्रांडेड होटल कंपनी और एसेट मैनेजमेंट कंपनी समही होटल्स ने आईपीओ के जरिए बाजार से पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास अपनी अर्जी ( ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फिर से दाखिल कर दी है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। गौरतलब है कि मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 15 मई, 2019 को समी होटल्स के लिस्टिंग प्लान की जानकारी दी थी।

बता दें कि समही होटल्स (Samhi Hotels) में गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs),इक्विटी इंटरनेशनल (Equity International), जीटीआई कैपिटल (GTI Capital) और आईएफसी (IFC) का निवेश है। 2010 में आशीष जाखनवाला और मानव थडानी द्वारा स्थापित इस फर्म ने सितंबर 2019 में भी आईपीओ के लिए आवेदन किया था। लेकिन बाद में लेकिन बाद में खराब बाजार स्थितियों और कोविड-19 के कारण इस योजना को छोड़ दिया गया था।


अब कंपनी घरेलू खपत में बढ़त और देश की जीडीपी में मजबूती की संभावना को देखते हुए फिर से अपने आईपीओ प्लान को आगे बढ़ा रही है। देश की इकोनॉमी में मजबूती के साथ ही हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कंपनी बाजार से पूंजी जुटा कर अपने कारोबार को मजबूती देना चाहती है।

1000 करोड़ रुपए का होगा फ्रेश इश्यू

री-फाइल्ड DRHP के मुताबिक Samhi Hotels इस आईपीओ के फ्रेश इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके अलावा इस आईपीओ में 90000000 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी शामिल होगा। इसके जरिए कंपनी के निवेशक अपने शेयरों की बिक्री करेंगे।

कहां होगा आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल

आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी और सब्सिडियरीज के कर्ज के भुगतान, ब्याज के भुगतान और कंपनी के सामान्य कामकाज में किया जाएगा। जेएम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल इस योजना पर निवेश बैंकर के तौर पर काम कर रहे हैं। लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास और इंडस लॉ, समही होटल्स और बैंकों के सलाहकार हैं। जबकि जे सागर एसोसिएट्स, खेतान एंड कंपनी, सिरिल अमरचंद मंगलदास और एजेडबी एंड पार्टनर्स निवेशकों के कानूनी सलाहकार हैं। मनीकंट्रोल समही होटल्स , इनवेस्टमेंट बैंकर्स और लॉ फर्मों से इस खबर पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स (Appeejay Surrendra Park Hotels) भी सेबी के पास फिर से आईपीओ आवेदन करने और इस साल के अंत में आईपीओ लाने की योजना पर काम कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।