Get App

IPO News: Samhi Hotels ने फिर से डाली IPO की अर्जी, जानिए पूरी डिटेल

Samhi Hotels IPO: कंपनी घरेलू खपत में बढ़त और देश की जीडीपी में मजबूती की संभावना को देखते हुए फिर से अपने आईपीओ प्लान को आगे बढ़ा रही है। देश की इकोनॉमी में मजबूती के साथ ही हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कंपनी बाजार से पूंजी जुटा कर अपने कारोबार को मजबूती देना चाहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 9:52 AM
IPO News: Samhi Hotels ने फिर से डाली IPO की अर्जी, जानिए पूरी डिटेल
मनीकंट्रोल समही होटल्स , इनवेस्टमेंट बैंकर्स और लॉ फर्मों से इस खबर पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है

Samhi Hotels IPO: भारत में मैरियट, हयात और आईएचजी जैसे ग्लोबल स्तर के होटलों का संचालन करने वाली ब्रांडेड होटल कंपनी और एसेट मैनेजमेंट कंपनी समही होटल्स ने आईपीओ के जरिए बाजार से पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास अपनी अर्जी ( ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फिर से दाखिल कर दी है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। गौरतलब है कि मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 15 मई, 2019 को समी होटल्स के लिस्टिंग प्लान की जानकारी दी थी।

बता दें कि समही होटल्स (Samhi Hotels) में गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs),इक्विटी इंटरनेशनल (Equity International), जीटीआई कैपिटल (GTI Capital) और आईएफसी (IFC) का निवेश है। 2010 में आशीष जाखनवाला और मानव थडानी द्वारा स्थापित इस फर्म ने सितंबर 2019 में भी आईपीओ के लिए आवेदन किया था। लेकिन बाद में लेकिन बाद में खराब बाजार स्थितियों और कोविड-19 के कारण इस योजना को छोड़ दिया गया था।

अब कंपनी घरेलू खपत में बढ़त और देश की जीडीपी में मजबूती की संभावना को देखते हुए फिर से अपने आईपीओ प्लान को आगे बढ़ा रही है। देश की इकोनॉमी में मजबूती के साथ ही हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कंपनी बाजार से पूंजी जुटा कर अपने कारोबार को मजबूती देना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें