IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में 16 नवंबर से शुरू हो रहे अगले कारोबारी हफ्ते एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। दिवाली के फेस्टिव सीजन में पिछले दो कारोबारी हफ्ते से सुस्त पड़े आईपीओ बाजार में नई रौनक लौटने की उम्मीद है। अगले हफ्ते तीन कंपनियां कुल मिलाकर ₹10 हजार करोड़ के आईपीओ लेकर आ रही हैं। इसमें दो मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ शामिल हैं। इसमें से ₹9500 करोड़ का आईपीओ कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) ला रही है। इसके अलावा क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन (Crystal Crop Protection) ₹455 करोड़ और वाट्राना रेंटल्स (Watrana Rentals) ₹120 करोड़ का आईपीओ ला रही है।
