27 April को दो IPO में निवेश का मौका, एक होगा बंद तो दूसरा खुलेगा नया, कौन अधिक दमदार?

IPO on 27th April: सोमवार 27 अप्रैल को आईपीओ निवेशकों के पास दो कंपनियों के आईपीओ में पैसे लगाने का मौका मिलेगा। इसमें से एक आईपीओ में पैसे लगाने का तो आखिरी मौका होगा तो दूसरे आईपीओ को सब्सक्राइब करने का विंडो ही कल यानी सोमवार को खुलेगा। जानिए कि इन दोनों आईपीओ में किसकी ग्रे मार्केट में सेहत अधिक दमदार है और इन कंपनियों की कारोबारी सेहत कैसी है

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
IPO on 27th April: सोमवार 27 अप्रैल को आदिसॉफ्ट टेक (Adisoft Tech) का आईपीओ बंद होगा तो दूसरी तरफ अंबा ऑटो (Amba Auto) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

IPO on 27th April: आईपीओ निवेशकों के लिए 27 अप्रैल का दिन काफी अहम है क्योंति आदिसॉफ्ट टेक (Adisoft Tech) का आईपीओ बंद होने वाला है तो दूसरी तरफ अंबा ऑटो (Amba Auto) का आईपीओ खुलने वाला है। ऐसे में 27 अप्रैल को दांव किस पर लगाएं, यह फैसला लेना काफी अहम है और इसके लिए कई फैक्टर्स पर गौर करना होगा। सबसे पहले ग्रे मार्केट की ही बात करें तो अंबा ऑटो के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है तो दूसरी तरफ आदिसॉफ्ट टेक के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹15 यानी 8.72% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि ध्यान दें कि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Adisoft Tech IPO

आदिसॉफ्ट टेक इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है जो इंडस्ट्रियल प्रोसेसज को ऑटोमेट करने के लिए डिटिजल टेक्नोलॉजी और कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी सर्विसेज देती है। यह शॉप फ्लोर इक्विपमेंट्स और प्रोसेसेज को आईटी लेयर के साथ मिलाती है जिससे इंसानी हस्तक्षेप कम या समाप्त हो जाता है। अब यह लिस्टिंग की तैयारियों में जुटी गहै जिसका आईपीओ खुल चुका है।


इसका ₹74 करोड़ का आईपीओ 23 अप्रैल को खुला था और अब 27 अप्रैल को बंद होने वाला है यानी इसमें एक दिन पैसे लगाने का मौका और है। इसका प्राइस बैंड ₹163-₹172 और लॉट साइज 800 शेयरों का है। अब तक यह इश्यू 3.34 गुना सब्सक्राइब हो चुका है जिसमें खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा तो 2.91 गुना भरा है। इस इश्यू के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 43.08 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹37.77 करोड़ नई फैक्ट्री यूनिट लगाने, ₹10.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे। इसके शेयरों की एनएसई एसएमई पर 30 अप्रैल को एंट्री होगी।

कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹6.08 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹11.76 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹16.11 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 32% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹133.02 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-अक्टूबर 2025 में कंपनी को ₹3.74 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹55.71 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ।

Amba Auto IPO

अंबा ऑटो का ₹65 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 अप्रैल तक खुला रहेगा। इसके आईपीओ में ₹130-₹135 के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 48.24 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹6.32 करोड़ नए शोरूम खोलने और मौजूदा शोरूम को रिनोवेट करने, ₹43.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई एसएमई पर 5 मई को एंट्री होगी।

कंपनी के बारे में बात करें तो अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विस अंबा बजाज के ब्रांड नाम से बजाज ऑटो की और अंबा एलजी बेस्ट शॉप के नाम से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की ऑथराइज्ड डीलर के रूप में काम करती है। बेंगलुरू में इसके 29 शोरूम और सर्विस सेंटर्स हैं।

इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹64 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹2.89 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹7.78 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 46% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹242.46 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹12.11 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹203.79 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ।

Pramodini Medicare IPO: डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली एक और कंपनी होगी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।