IPO on 27th April: आईपीओ निवेशकों के लिए 27 अप्रैल का दिन काफी अहम है क्योंति आदिसॉफ्ट टेक (Adisoft Tech) का आईपीओ बंद होने वाला है तो दूसरी तरफ अंबा ऑटो (Amba Auto) का आईपीओ खुलने वाला है। ऐसे में 27 अप्रैल को दांव किस पर लगाएं, यह फैसला लेना काफी अहम है और इसके लिए कई फैक्टर्स पर गौर करना होगा। सबसे पहले ग्रे मार्केट की ही बात करें तो अंबा ऑटो के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है तो दूसरी तरफ आदिसॉफ्ट टेक के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹15 यानी 8.72% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि ध्यान दें कि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
