IPO This Week: 22 दिसंबर से शुरू हफ्ते में 12 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट
Upcoming IPOs: 12 में से 11 पब्लिक इश्यू SME सेगमेंट से हैं। पहले से खुले एक IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका है। यह पब्लिक इश्यू SME सेगमेंट का है। नई लिस्ट होने जा रही 5 कंपनियों में से एक KSH International मेनबोर्ड सेगमेंट से है
मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹250.80 करोड़ का पब्लिक इश्यू 22 दिसंबर को खुल रहा है।
22 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 12 नए IPO खुल रहे हैं। इनमें से एक Gujarat Kidney & Super Speciality IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले एक IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। नया सप्ताह कारोबारी लिहाज से छोटा है क्योंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में 5 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं डिटेल...
नए खुल रहे IPO
Gujarat Kidney & Super Speciality IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹250.80 करोड़ का पब्लिक इश्यू 22 दिसंबर को खुल रहा है। क्लोजिंग 24 दिसंबर को होगी। प्राइस बैंड ₹108-₹114 प्रति शेयर और लॉट साइज 128 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 30 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
EPW India IPO: ₹31.81 करोड़ का इश्यू 22 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹95-₹97 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 30 दिसंबर को होगी।
Dachepalli Publishers IPO: यह 22 दिसंबर को ओपन होगा। कंपनी ₹40.39 करोड़ जुटाना चाहती है। निवेशक ₹100-₹102 प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में 24 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 30 दिसंबर को होने की उम्मीद है।
Shyam Dhani Industries IPO: कंपनी ₹38.49 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुला रहेगा। बोली ₹65-₹70 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे लॉट साइज 2000 शेयर है। लिस्टिंग NSE SME पर 30 दिसंबर को हो सकती है।
Sundrex Oil IPO: यह भी 22 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹81-₹86 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। कंपनी ₹32.25 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर NSE SME पर 30 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Dhara Rail Projects IPO: ₹50.20 करोड़ का इश्यू 23 दिसंबर को खुलने जा रहा है और 26 दिसंबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए भाव ₹120-₹126 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी NSE SME पर 31 दिसंबर को लिस्ट हो सकती है।
Nanta Tech IPO: यह 23 दिसंबर को खुलेगा। साइज ₹31.81 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹209-₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। 26 दिसंबर को IPO क्लोज होने के बाद शेयर BSE SME पर 31 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Admach Systems IPO: ₹42.60 करोड़ का इश्यू 23 दिसंबर को खुल रहा है। यह 26 दिसंबर को बंद होगा। बोली ₹227-₹239 प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। लिस्टिंग BSE SME पर 31 दिसंबर को हो सकती है।
Bai Kakaji Polymers IPO: यह भी 23 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹105.17 करोड़ जुटाने का इरादा रखती है। ₹177-₹186 प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं। शेयर BSE SME पर 31 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Apollo Techno Industries IPO: ₹47.96 करोड़ का इश्यू 23 दिसंबर को खुलगर 26 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। लिस्टिंग BSE SME पर 31 दिसंबर को हो सकती है।
E to E Transportation Infrastructure IPO: यह 26 दिसंबर को खुल रहा है। इसमें ₹164-₹174 प्रति शेयर पर और 800 शेयरों के लॉट में 30 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ₹84.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। शेयर NSE SME पर 2 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं।
Phytochem Remedies IPO: ₹38.22 करोड़ का इश्यू 18 दिसंबर को खुला था और 22 दिसंबर को बंद होगा। इसे अब तक 23 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO प्राइस ₹98 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 26 दिसंबर को लिस्ट हो सकती है।
लिस्ट होने वाली कंपनियां
नए सप्ताह में 22 दिसंबर को BSE SME पर Neptune Logitek लिस्ट हो सकती है। मेनबोर्ड सेगमेंट में 23 दिसंबर को BSE, NSE पर KSH International के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 24 दिसंबर को BSE SME पर Global Ocean Logistics और NSE SME पर MARC Technocrats की लिस्टिंग हो सकती है। 26 दिसंबर को BSE SME पर Phytochem Remedies लिस्ट हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।