IPOs This Week: 27 जुलाई से शुरू हफ्ते में Manipal Health, Juniper Green समेत 8 नए इश्यू; 7 कंपनियां होंगी लिस्ट
IPOs This Week: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹9,275.22 करोड़ का Manipal Health Enterprises IPO 29 जुलाई को खुलेगा। Juniper Green Energy IPO 30 जुलाई को ओपन होगा। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं
27 जुलाई से शुरू हफ्ते में देश में 8 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से Manipal Health Enterprises और Juniper Green Energy मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 3 मेनबोर्ड हैं। शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 7 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
नए खुल रहे IPO
Propshop Events & Exhibitions IPO: ₹28.57 करोड़ का इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹65-₹69 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 3 अगस्त को हो सकती है।
Advance Technoforge IPO: यह 27 जुलाई को खुलेगा। इसमें ₹95 प्रति शेयर के फाइनल इश्यू प्राइस पर और 1,200 शेयरों के लॉट में 29 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 3 अगस्त को होने की उम्मीद है। इश्यू का साइज ₹24.03 करोड़ है।
Poojaa Precision Engg. IPO: कंपनी ₹159.83 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹285-₹301 प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 4 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं।
Manipal Health Enterprises IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹9,275.22 करोड़ का पब्लिक इश्यू 29 जुलाई को ओपन हो रहा है। क्लोजिंग 31 जुलाई को होगी। प्राइस बैंड ₹560-₹590 प्रति शेयर और लॉट साइज 25 शेयर है। IPO बंद होने के बाद लिस्टिंग NSE और BSE पर 5 अगस्त को हो सकती है।
H.R. Hygiene Products IPO: यह 29 जुलाई को खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹53.95 करोड़ जुटाने का है। इस इश्यू में ₹83-₹88 प्रति शेयर के भाव पर और 1,600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 5 अगस्त को होने की उम्मीद है।
Juniper Green Energy IPO: ₹1,800 करोड़ का इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं।
Dhaval Packaging IPO: ₹36.36 करोड़ का इश्यू 30 जुलाई को ओपन होगा। प्राइस बैंड ₹92-₹97 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। 3 अगस्त को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 6 अगस्त को शुरुआत कर सकते हैं।
Fusion Klassroom Edutech IPO: इसका साइज ₹39.04 करोड़ है। इश्यू 31 जुलाई को खुल रहा है। क्लोजिंग 4 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड ₹151-₹159 प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 7 अगस्त को लिस्ट होने वाली है।
पहले से खुले IPO
Xtranet Technologies IPO: ₹166.80 करोड़ का इश्यू 23 जुलाई को खुला था और 27 जुलाई को बंद होगा। यह अभी तक लगभग 2 गुना भरा है। प्राइस बैंड ₹120-₹127 प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है। कंपनी के NSE और BSE पर 30 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Indo-MIM IPO: ₹3,811.21 करोड़ का यह इश्यू 23 जुलाई को ओपन हुआ था। अभी तक इसे 3 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹461-₹485 प्रति शेयर और लॉट साइज 30 शेयर है। 27 जुलाई को IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE और BSE पर 30 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।
Lohia Corp IPO: यह भी 23 जुलाई को खुला था और 27 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ₹1,101.28 करोड़ जुटाना चाहती है। अभी तक यह इश्यू 59 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹404-₹425 प्रति शेयर और लॉट साइज 35 शेयर है। कंपनी NSE और BSE पर 30 जुलाई को लिस्ट हो सकती है।
Silverstorm Parks & Resorts IPO: यह इश्यू 24 जुलाई को खुला था। इसमें 28 जुलाई तक ₹123-₹133 प्रति शेयर के भाव पर और 1,000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू का साइज ₹82.43 करोड़ है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 31 जुलाई को होने वाली है।
नए सप्ताह में 27 जुलाई को BSE SME पर Gulf Lloyds के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है। 28 जुलाई को NSE SME पर Metalic Technoforge की लिस्टिंग होने वाली है। 29 जुलाई को BSE SME पर Shree Balaji Mala के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। मेनबोर्ड सेगमेंट में 30 जुलाई को NSE और BSE पर Lohia Corp, Indo-MIM और Xtranet Technologies की लिस्टिंग की उम्मीद है। 31 जुलाई को BSE SME पर Silverstorm Parks & Resorts के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।