Get App

JG Chemicals IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, पहले ही दिन 2.47 गुना भरा

JG Chemicals IPO : कंपनी आईपीओ से करीब 251 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। पब्लिक ऑफर के लिए प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी जिंक ऑक्साइड के निर्माण के कारोबार में शामिल है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 7:46 PM
JG Chemicals IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, पहले ही दिन 2.47 गुना भरा
सूत्रों के मुताबिक, इस IPO के तहत नए शेयर जारी करने के अलावा पुराने शेयरों की भी बिक्री की जाएगी।

JG Chemicals IPO : जिंक ऑक्साइड मैन्युफैक्चरर जेजी केमिकल्स के आईपीओ को आज अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 2.47 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.01 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 81.68 लाख शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 75.36 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। कंपनी आईपीओ से करीब 251 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। पब्लिक ऑफर के लिए प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

JG Chemicals IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 0.02 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 2.90 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 3.64 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें