JG Chemicals IPO : जिंक ऑक्साइड मैन्युफैक्चरर जेजी केमिकल्स के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 27.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 22.69 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 81.68 लाख शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 75.36 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। कंपनी आईपीओ से करीब 251 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। पब्लिक ऑफर के लिए प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
JG Chemicals IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 32.09 गुना
रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 17.43 गुना
(07 Mar 2024 | 06:00:00 PM)
आईपीओ के तहत कंपनी 165 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं करीब 39 लाख शयेरों का मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बिक्री की गई। इनमें प्रमोटर ग्रुप में विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (ए\HUF) शामिल हैं।
आईपीओ का करीब आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 पर्सेंट नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 पर्सेंट रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। आईपओ से मिली राशि में से 91.06 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसकी पश्चिम बंगाल स्थित सहायत कंपनी, बीडीजे ऑक्साइड को आवंटित करने में किया जाएगा। वहीं करीब 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
JG Chemicals IPO: कंपनी प्रोफाइल
कंपनी जिंक ऑक्साइड के निर्माण के कारोबार में शामिल है। जेजी केमिकल्स जिंक ऑक्साइड के 80 से अधिक ग्रेड का उत्पादन करता है और इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल सिरेमिक, पेंट और कोटिंग्स, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी, एग्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर्स, स्पेशियालिटी केमिकल्स, ऑयल एंड गैस, और पशु चारा सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में किया जाता है।