JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 28.52 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं, ग्रे मार्केट में इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहा है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 मार्च है। इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। यह आईपीओ 5 मार्च से 7 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए कंपनी ने 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है।
JG Chemicals IPO : ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट
ग्रे मार्केट में JG Chemicals का आईपीओ आज 9 मार्च को 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 253 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 14.48 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।
JG Chemicals IPO : 28.52 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 32.33 गुना भरा है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 47.92 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके अलावा, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 18.03 गुना भरा है।
JG Chemicals IPO से जुड़ी डिटेल
आईपीओ के तहत कंपनी 165 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं करीब 39 लाख शयेरों का मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बिक्री की गई। इनमें प्रमोटर ग्रुप में विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (ए\HUF) शामिल हैं।
आईपीओ से मिली राशि में से 91.06 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसकी पश्चिम बंगाल स्थित सहायत कंपनी, बीडीजे ऑक्साइड को आवंटित करने में किया जाएगा। वहीं करीब 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 11 मार्च को होने की उम्मीद है। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रकिया 12 मार्च को शुरू हो जाएगी। 12 मार्च को ही सफल निवेशकों के अकाउंट्स में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
JG Chemicals IPO: कंपनी प्रोफाइल
कंपनी जिंक ऑक्साइड के निर्माण के कारोबार में शामिल है। जेजी केमिकल्स जिंक ऑक्साइड के 80 से अधिक ग्रेड का उत्पादन करता है और इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल सिरेमिक, पेंट और कोटिंग्स, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी, एग्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर्स, स्पेशियालिटी केमिकल्स, ऑयल एंड गैस, और पशु चारा सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में किया जाता है।