Jindal Supreme IPO: ₹125 करोड़ का इश्यू 16 सितंबर से, ग्रे मार्केट में अभी से भागा शेयर; चेक करें प्राइस बैंड

Jindal Supreme IPO: जिंदल सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कामों के लिए स्टील पाइप, ट्यूब और दूसरे स्टील प्रोडक्ट्स बनाती और सप्लाई करती है। IPO में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jindal Supreme के शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

स्टील सेक्टर की कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) का IPO 16 सितंबर से खुलने जा रहा है। कंपनी का इरादा ₹124.88 करोड़ जुटाने का है। इस पब्लिक इश्यू में ₹99.89 करोड़ के 1.07 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹24.99 करोड़ के 26.87 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा, जिसमें कंपनी की प्रमोटर VVJ Enterprise Pvt. Ltd. शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर और लॉट साइज 161 शेयर है।

इश्यू की क्लोजिंग 18 सितंबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं। इस पब्लिक इश्यू के लिए Sarthi Capital Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Bigshare Services है। Jindal Supreme के पब्लिक इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

क्या करती है कंपनी


जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कामों के लिए स्टील पाइप, ट्यूब और दूसरे स्टील प्रोडक्ट्स बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में माइल्ड स्टील ब्लैक पाइप और ट्यूब, गैल्वेनाइज्ड पाइप, मेटल बीम क्रैश बैरियर और गैल्वेनाइज्ड आयरन ट्यूबलर पोल शामिल हैं। ये प्रोडक्ट लागू भारतीय मानकों के अनुसार अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल पानी की सप्लाई और प्लंबिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन, सड़कों और हाईवे, पुलों, तेल व गैस, केमिकल, खेती और ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने जैसे कई कामों में किया जाता है। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के हिसार में है। कंपनी के प्रमोटर अभिषेक जिंदल और सोनम जिंदल हैं।

Rentomojo IPO: ₹1256 करोड़ का इश्यू 73 गुना भरकर बंद, 37% मुनाफे में हो सकती है लिस्टिंग! ग्रे मार्केट से संकेत

Jindal Supreme की वित्तीय सेहत

कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹191 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹8.28 करोड़ रहा। इस बीच उधारी ₹92.46 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़कर ₹675.94 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹22.53 करोड़ रहा। जिंदल सुप्रीम अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ग्रे मार्केट में शेयर अभी से 22.58 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।