JSW Group की कंपनी JSW Cement के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 4000 करोड़ रुपये जुटाने का है। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। फर्म ने 17 अगस्त को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर से हरी झंडी मिल गई है और निवेशकों के रोड शो और अन्य फैक्टर्स के आधार पर लॉन्च टाइमिंग पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।"
