JSW Infrastructure IPO: जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का इश्यू 25 सितंबर को खुल रहा है। इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने 23 सितंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने 65 एंकर इनवेस्टर्स को 119 रुपए प्रति शेयर के भाव से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 113-119 रुपए है। JSW Infrastructure आईपीओ से 2800 करोड़ रुपए जुटा रही है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है।
अगर आप भी JSW Infrastructure के इश्यू में निवेश करना चाहते हैं तो पहले इससे जुड़ी 10 बातें जान लीजिए।
1. JSW Infrastructure का GMP क्या है?
25 सितंबर को JSW Infrastructure का इश्यू खुलने से एक दिन पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 17 रुपए चल रहा था। इसका हिसाब से ग्रे मार्केट में JSW Infrastructure के अनलिस्टेड शेयर 126 रुपए (119+17) पर ट्रेड कर रहे थे।
2. JSW Infrastructure का इश्यू प्राइस क्या है?
JSW Infrastructure का इश्यू प्राइस 113-119 रुपए है। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है।
3. कब खुल रहा है JSW Infrastructure का इश्यू?
JSW Infrastructure का इश्यू 25 सितंबर को खुल रहा है और 27 सितंबर को बंद होगा।
4. JSW Infrastructure का इश्यू साइज क्या है?
कंपनी इश्यू से 2800 करोड़ रुपए जुटाने की है। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी पहले ही 1260 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।
5. JSW Infrastructure के शेयरों का कब होगा अलॉटमेंट?
कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 3 अक्टूबर रो होने वाला है।
6. कितना कर सकते हैं निवेश?
रिटेल इनवेस्टर्स एक लॉट में 126 शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इस हिसाब से छोटे निवेशकों को कम से कम 14,994 रुपए निवेश करना होगा।
7. कहां होगा फंड का इंतजाम?
JSW Infrastructure इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के दूसरे कामकाज में किया जाएगा।
JSW Infra के शेयरों की लिस्टिंग 6 अक्टूबर को होने वाली है।
9. कौन है रजिस्ट्रार कंपनी
JSW Infra की रजिस्ट्रार कंपनी Kfin Tech है।
JSW Infra का इश्यू साइज 126 शेयरों का है। यानि एक लॉट में कम से कम 126 शेयरों में निवेश करना होगा।