ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का ₹1,055.74 करोड़ का IPO 8 सितंबर को खुलने जा रहा है। इसमें ₹300 करोड़ के 47.47 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹755.74 करोड़ के 1.20 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में कंपनी की प्रमोटर K. Sons Family Trust शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। प्राइस बैंड ₹601-₹632 प्रति शेयर है। लॉट साइज 23 शेयर है। एंकर निवेशक 7 सितंबर को बोली लगा सकेंगे।
