Get App

Knack Packaging IPO 87 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद, अब लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा?

Knack Packaging IPO: नैक पैकेजिंग इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन देती है। यह कंपनी प्रिंटेड और लैमिनेटेड वुवन पॉलीप्रोपाइलीन बैग बनाती है। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 3:31 PM
Knack Packaging IPO 87 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद, अब लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा?
ग्रे मार्केट के हिसाब से Knack Packaging के IPO निवेशकों को लिस्टिंग पर फायदा हो सकता है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में नैक पैकेजिंग का IPO 3 जुलाई को बंद हो गया है। 439.50 करोड़ रुपये के इस इश्यू को 87.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 160.22 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 146.64 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.09 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 9.84 गुना भरा। अब अलॉटमेंट 6 जुलाई को फाइनल हो सकता है। इसके बाद नैक पैकेजिंग की लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 जुलाई को होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट के हिसाब से IPO निवेशकों को लिस्टिंग पर फायदा हो सकता है। कंपनी के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 170 रुपये से 12.94 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग होने तक ट्रेड करते हैं।

नैक पैकेजिंग के पब्लिक इश्यू में 380 करोड़ रुपये के 2.24 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 59.50 करोड़ रुपये के 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 131.25 करोड़ रुपये जुटाए।

क्या करती है Knack Packaging

सब समाचार

+ और भी पढ़ें