KRN Heat Exchanger IPO allotment: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल

KRN Heat Exchanger and Refrigeration IPO allotment Status: ग्रे मार्केट की बात करें तो यह आईपीओ आज 30 सितंबर को 270 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 490 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 122.73 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
KRN Heat Exchanger IPO allotment Status: KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

KRN Heat Exchanger and Refrigeration IPO: KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 30 सितंबर को होने की उम्मीद है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 341.95 करोड़ रुपये है। निवेशक मेनबोर्ड आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस BSE, NSE और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ग्रे मार्केट की बात करें तो यह आईपीओ आज 30 सितंबर को 270 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 490 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 122.73 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।

KRN Heat Exchanger IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस


NSE वेबसाइट पर KRN हीट एक्सचेंजर आईपीओ शेयर अलॉटमेंट की स्थिति चेक करने का तरीका यहां बताया गया है।

  1. इस लिंक के जरिए NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं। www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp
  2. NSE वेबसाइट पर अपना यूजन नेम और पासवर्ड दर्ज करें। (अगर आपके पास NSE वेबसाइट पर पहले से कोई लॉगिन नहीं है, तो नया लॉगिन बनाएं)
  3. इश्यू नेम के लिए ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘KRN Heat Exchanger’ सेलेक्ट करें।
  4. इसके बाद अपना PAN डिटेल टाइप करें और आईपीओ एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा, बिगशेयर सर्विसेज वेबसाइट पर KRN हीट एक्सचेंजर IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका यहां बताया गया है

  1. इस लिंक का उपयोग करके रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: (https://www.bigshareonline.com/)
  2. अब आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑप्शन पर जाएं और तीन सर्वरों में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  3. कंपनी के नाम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से ‘KRN हीट एक्सचेंजर और रेफ्रिजरेशन’ सेलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या PAN नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा क्लियर करें और अपनी अलॉटमेंट स्टेटस का डिटेल प्राप्त करने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

KRN Heat Exchanger का IPO कितना हुआ सब्सक्राइब?

यह आईपीओ तीन दिनों में कुल 214.42 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ को 235.71 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 1.09 करोड़ शेयर ऑफर किए गए। इस आईपीओ के तहत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 431.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) की कैटेगरी को 253.04 गुना और रिटेल कोटा को 98.29 गुना सब्सक्राइब किया गया।

KRN Heat Exchanger and Refrigeration का बिजनेस

राजस्थान में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ केआरएन हीट एक्सचेंजर हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्री (HVAC&R) के लिए फिन और ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर्स बनाती है। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है, जिसमें कंडेनसर कॉइल, इवेपोरेटर यूनिट, इवेपोरेटर कॉइल, हेडर/कॉपर पार्ट्स, फ्लूइड और स्टीम कॉइल और शीट मेटल पार्ट्स शामिल हैं।

ये प्रोडक्ट्स डाइकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया, श्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस इंडिया, किर्लोस्कर चिलर्स, ब्लू स्टार, क्लाइमेवेंटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज और फ्रिगेल इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम्स इंडिया जैसे कस्टमर्स को उपलब्ध कराए जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।