Kross IPO: क्रॉस लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 16.69 गुना सब्सक्राइब हो गया। 500 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाले इस आईपीओ को कुल 6193 करोड़ रुपये की बोली मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 12 सितंबर को होना है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 सितंबर है।
