Get App

Krsnaa Diagnostics IPO:प्राइस बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर किया गया तय, 1213 करोड़ रुपये के करीब होगी साइज

Krsnaa Diagnostics ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2021 पर 10:21 AM
Krsnaa Diagnostics IPO:प्राइस  बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर किया गया तय, 1213 करोड़ रुपये के करीब होगी साइज

Krsnaa Diagnostics ने अपने आईपीओ का प्राइस  बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त को बंद होगा।

इससे कंपनी की 1213.76 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। IPO में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स की ओर से 85.3 लाख शेयर्स की बिक्री के लिए एक ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

OFS में PHI Capital Trust-PHI Capital Growth Fund-I की ओर से 16 लाख शेयर्स, Kitara PIIN 1104 की ओर से 33.4 लाख शेयर्स, समरसेट इंडस हेल्थकेयर फंड की ओर से 35.6 लाख शेयर्स और लोटस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की ओर से लगभग 21,380 शेयर्स बेचे जाएंगे।

IPO के लिए JM Financial Ltd, DAM Capital Advisors Ltd, इनक्वायर्स कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और IIFL सिक्योरिटीज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

पब्लिक ऑफर से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में डायग्नोस्टिक सेंटर्स खोलने के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा कंपनी लगभग 125 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। जून के अंत तक कंपनी पर लगभग 142 करोड़ रुपये का कर्ज था।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 661.48 करोड़ रुपये रही थी, जो इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में 271.38 करोड़ रुपये थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 111.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 184.93 करोड़ रुपये का था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें