Krystal Integrated Services IPO : अंतिम दिन अच्छा रिस्पॉन्स, 13.21 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Krystal Integrated Services IPO : आईपीओ में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से नई मशीनरी खरीदी जाएगी और 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 7:55 PM
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को आज अंतिम दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को आज अंतिम दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू 13.21 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 3.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। बता दें कि सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में यह इश्यू पूरी तरह नहीं भर सका था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 90.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Krystal Integrated Services IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 7.33 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 43.91 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 3.32 गुना

टोटल - 13.21 गुना

(18 Mar 2024 | 07:00:00 PM)

Krystal Integrated Services IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एंकर निवेशक इस इश्यू में 13 मार्च को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 18 मार्च को होगी और शेयरों की लिस्टिंग IPO शेड्यूल के मुताबिक, 21 मार्च को हो सकती है। इश्यू में बोली लगाने के लिए लॉट साइज 20 शेयरों का है।

Krystal Integrated Services IPO में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 18 लाख तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी का इरादा अपर प्राइस बैंड पर 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से नई मशीनरी खरीदी जाएगी और 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे। बाकी के पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

Krystal Integrated Services B2B मॉडल पर काम करती है। यह हाउसकीपिंग, सैनिटेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डेनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल, फैकेड क्लीनिंग जैसी सर्विसेज के साथ-साथ प्रोडक्शन सपोर्ट, वेयरहाउस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट जैसी सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। कंपनी स्टाफिंग, पेरोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, कैटरिंग सर्विसेज की भी पेशकश करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।