Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 36 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इसे 10.79 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 90.04 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इसमें 18 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
