Get App

Laser Power & Infra IPO का प्राइस बैंड हुआ सेट, ₹203-₹214 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे बोली

Laser Power and Infra IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इश्यू की ओपनिंग 9 जुलाई को और क्लोजिंग 13 जुलाई को होगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 8:38 AM
Laser Power & Infra IPO का प्राइस बैंड हुआ सेट, ₹203-₹214 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे बोली
Laser Power & Infra के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 16 जुलाई को होने की उम्मीद है।

लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का IPO 9 जुलाई को खुलने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड सेट कर दिया है। यह ₹203-₹214 प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट बनाती है। पब्लिक इश्यू में ₹542 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा निवेशकों की ओर से ₹200 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे। इस IPO में एंकर निवेशक 8 जुलाई को बोली लगा सकेंगे।

इश्यू की क्लोजिंग 13 जुलाई को होगी। अलॉटमेंट 14 जुलाई को फाइनल हो सकता है। उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 16 जुलाई को होने की उम्मीद है। लेजर पावर एंड इंफ्रा ने सितंबर 2025 में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO का ड्राफ्ट जमा किया था। उस वक्त कहा गया था कि कंपनी ₹1,200 करोड़ जुटाना चाहती है। लेकिन अब इश्यू का साइज घटा दिया गया है। SEBI ने ड्राफ्ट को मंजूरी फरवरी 2026 में दी थी।

Laser Power & Infra के प्रमोटर दीपक गोयल, देवेश गोयल, अक्षत गोयल और राखी गोयल हैं। कंपनी पावर केबल्स, कंडक्टर्स और पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री के लिए अन्य स्पेशलाइज्ड प्रोडक्ट और कंपोनेंट बनाती है। यह पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में EPC यानि इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन बिजनेस में भी है। इसके जरिए फोकस रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स, पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सबस्टेशनों के इंस्टॉलेशन पर है।

IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

सब समाचार

+ और भी पढ़ें