Laxmi Dental IPO: डेंटल प्रोडक्ट्स से जुड़ी कंपनी लक्ष्मी डेंटल का 698 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 15 जनवरी को बंद हो गया। इसे 114.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब गुरुवार, 16 जनवरी को अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। Laxmi Dental IPO के लिए Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है। जिन लोगों ने IPO में पैसे लगाए हैं, वे इस रजिस्ट्रार और स्टॉक एक्सचेंज BSE के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं...
इसके बाद IPO के अलॉटमेंट स्टेटस की डिटेल स्क्रीन पर शो होने लगेगी।
Laxmi Dental के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 20 जनवरी को होगी। कंपनी ने IPO से पहले 10 जनवरी को एंकर बुक के जरिए कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 314.1 करोड़ रुपये जुटाए थे। IPO में 138 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी हुए। साथ ही निवेशक ऑर्बिमेडएशिया II मॉरीशस सहित मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 560.06 करोड़ रुपये के 1.3 करोड़ शेयरों का OFS रहा।Laxmi Dental के शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 428 रुपये से 126 रुपये या 29.44% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
लक्ष्मी डेंटल कस्टम-मेड क्राउन, ब्रिज और ब्रांडेड डेंटल प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी के प्रमोटर राजेश व्रजलाल खाखर, राजेश व्रजलाल खाखर, समीर कमलेश मर्चेंट और धर्मेश भूपेंद्र दत्तानी हैं। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 में रेवेन्यू 195.26 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 25.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अप्रैल-सितंबर 2024 अवधि में रेवेन्यू 117.9 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.74 करोड़ रुपये रहा।