Get App

Laxmi Dental IPO: 13 जनवरी को खुलेगा 698 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से कारोबार तक तमाम डिटेल

Laxmi Dental IPO: लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के आईपीओ को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यह पब्लिक इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 145 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 573 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 5:48 PM
Laxmi Dental IPO: 13 जनवरी को खुलेगा 698 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से कारोबार तक तमाम डिटेल
Laxmi Dental IPO: लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का आईपीओ 13 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Laxmi Dental IPO: लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का आईपीओ 13 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 698.06 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में 15 जनवरी तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 407-428 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 314 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Laxmi Dental IPO के बारे में 

लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ के तहत 138 करोड़ रुपये के 32.24 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल के जरिए 560.06 करोड़ रुपये के 1.31 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इस आईपीओ में निवेशक मिनिमम 33 शेयर और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 14,124 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 16 जनवरी को होने की उम्मीद है। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 20 जनवरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें