LIC IPO को इन 5 स्टेप्स में ऑनलाइन करें सब्सक्राइब, Paytm Money ने लॉन्च किया खास फीचर

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लि. (OCL) ने LIC IPO के लिए प्री-ओपन आईपीओ फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी नए इनवेस्टर्स के लिए मुफ्त डीमैट अकाउंट (demat accounts) की सुविधा भी दे रही है

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 11:06 AM
अब इनवेस्टर्स Paytm Money के Pre-Open IPO फीचर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से पहले एलआईसी के IPO के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह इश्यू खुदरा निवेशकों के लिए 4 मई से 9 मई तक खुला रहेगा

LIC IPO : एलआईसी के आईपीओ का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। अगर आप इसके IPO के लिए सब्सक्राइब करने की तैयारी कर रहे हैं तो पेटीएम मनी (Paytm Money) आपके लिए एक आसान विकल्प हो सकता है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लि. (OCL) ने गुरुवार को LIC IPO के लिए प्री-ओपन आईपीओ फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी नए इनवेस्टर्स के लिए मुफ्त डीमैट अकाउंट (demat accounts) की सुविधा भी दे रही है।

अब इनवेस्टर्स Paytm Money के Pre-Open IPO फीचर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से पहले एलआईसी के IPO के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह इश्यू खुदरा निवेशकों के लिए 4 मई से 9 मई तक खुला रहेगा।

Pre-Open IPO फीचर से करें करें अप्लाई


भले ही आईपीओ 4 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और आवेदन का आधिकारिक समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, लेकिन पेटीएम मनी ने LIC IPO के लिए एक प्री ओपन फीचर पेश किया है। इससे आप तुरंत आईपीओ के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। प्री-ओपन आवेदन पेटीएम मनी के सिस्टम पर दर्ज किया जाएगा और आईपीओ खुलने पर इसे प्रोसेसिंग के लिए एक्सचेंज को भेज दिया जाएगा।

LIC IPO में क्या म्यूचुअल फंड्स करेंगे इनवेस्ट, जानिए इंश्योरेंस कंपनियों में कितना है उनका इनवेस्टमेंट

यह है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

1. पेटीएम मनी पर “Invest in IPO” ऑप्शन पर जाएं। यहां पर एक प्री-ओपन टैब के साथ आपको IPO नजर आएगा।

2. LIC IPO सलेक्ट करें।

3. संबंधित आईपीओ की स्क्रीन पर आपको “Apply Now” का बटन नजर आएगा। यहां पर यह डिस्क्लेमर भी दिखेगा कि IPO खुलने पर प्री-ओपन स्टेज में जमा एप्लीकेशन को जब एक्सचेंज को भेजा जाएगा तो इसे निरस्त या इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। आगे apply now को सलेक्ट करें।

4. अब IPO के लिए अप्लाई करने से जुड़ा पेज खुल जाएगा। यहां आप लॉट साइज में बदलाव कर सकते हैं, 3 बिड तक जोड़ सकते हैं और कीमत में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद UPI ID दर्ज करिए और अप्लाई के बटन को सलेक्ट करें।

5. “Apply” सलेक्ट करने पर आपको लिखा नजर आएगा कि आईपीओ फिलहाल प्री-ओपन स्टेज में है और आईपीओ खुलने पर एप्लीकेशन एक्सचेंज को भेज दी जाएगी।

LIC IPO में इनवेस्ट करने से पहले इसके रिस्क के बारे में जान लें, फायदे में रहेंगे

सब्सक्रिप्शन खुलने पर LIC IPO के लिए कैसे करें अप्लाई

1. पेटीएम मनी की होम स्क्रीन पर IPO सेक्शन में जाएं।

2. LIC IPO का ऑप्शन IPOs के भीतर ‘Current & Upcoming’ टैब में मिलेगा।

3. जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप को ‘Apply now’ का बटन नजर आएगा, जो आपको बिड पेज पर ले जाएगा। इस पेज पर, आप एप्लीकेशन के लिए प्राइस और संख्या अपडेट कर सकते हैं।

4. Add UPI Details सेक्शन में, अपनी UPI ID अपडेट करें और ‘Apply’ पर क्लिक करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।