LIC IPO: सरकारी बीमा कंपनी ने 65,400 करोड़ रुपए के इश्यू के लिए रोडशो शुरू किया, जानिए क्या हो सकता है प्राइस बैंड
LIC के इश्यू को अगर रेगुलेटर से समय पर मंजूरी मिल जाती है तो यह IPO 10 मार्च को खुलेगा और 14 मार्च को बंद हो सकता है।
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 12:12 AM
LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा
LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) इश्यू से 65,400 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपए तय हो सकता है। इसमें रिटेल इनेवस्टर्स के साथ कंपनी के कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स को कुछ डिस्काउंट मिल सकता है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 10% डिस्काउंट मिल सकता है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स को 5% तक की छूट मिल सकती है।
LIC के इश्यू को अगर रेगुलेटर से समय पर मंजूरी मिल जाती है तो यह IPO 10 मार्च को खुलेगा और 14 मार्च को बंद हो सकता है।
सरकार ने इश्यू के लिए इनवेस्टर्स के साथ रोडशो शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इनवेस्टर्स की क्षमता देखने और सरकार के साथ बातचीत के बाद प्राइसिंग में बदलाव हो सकता है।
LIC का एंकर इश्यू 9 मार्च को खुलेगा और एंकर इनवेस्टर्स को 16,940 करोड़ रुपए के शेयर आवंटित किए जाएंगे।