LIC IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस 1693-2962 रुपए के बीच हो सकता है, इश्यू साइज 53,500-93,625 करोड़ रुपए होने की उम्मीद

LIC IPO: अगर LIC की एम्बेडेड वैल्यू को 2-3.5 गुना करते हैं तो यह 10.7 लाख करोड़ रुपए से लेकर 18.7 लाख करोड़ रुपए तक होती है

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
LIC का IPO इसी साल मार्च में आने वाला है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का LIC का IPO जल्दी ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने सेबी में इश्यू का आवेदन (DRHP) जमा कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ रुपए होती है। फिलहाल लिस्टेड प्राइवेट बीमा कंपनियां अपने एम्बेडेड वैल्यू से 3-4 गुना ऊपर ट्रेड कर रही हैं।

LIC के इश्यू का साइज और मार्केट में इसकी 66% हिस्सेदारी के साथ मजबूत पकड़, नए बिजनेस प्रीमियम होने के बावजूद इसकी ग्रोथ प्राइवेट बीमा कंपनियों की तरह नहीं है।

अगर LIC की एम्बेडेड वैल्यू को 2-3.5 गुना करते हैं तो यह 10.7 लाख करोड़ रुपए से लेकर 18.7 लाख करोड़ रुपए तक होती है। 632 करोड़ शेयर के टोटल इक्विटी कैपिटल के आधार पर अगर 5% इश्यू देखें तो LIC का IPO 53,500 करोड़ रुपए से 93,625 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। इस हिसाब से LIC का इश्यू प्राइस 1963-2961 रुपए के बीच हो सकता है।


इसके मुकाबले सरकार के लिए शेयर एक्विजीशन कॉस्ट 0.16 रुपए प्रति शेयर पड़ रहा है। इश्यू लाने से पहले LIC में कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग हुई थी।

कितना था शुरुआती कैपिटल?

LIC की जब शुरुआत हुई थी तब इसका शुरुआती कैपिटल 100 करोड़ रुपए था। LIC तब प्रीमियम जमा करने वाली कंपनी थी लिहाजा इसके कभी कोई शेयर किसी और को अलॉट नहीं किए गए थे। इश्यू लाने से पहले LIC को कॉरपोरेशन से कॉरपोरेट में बदलने के लिए सरकार ने शुरुआती 100 करोड़ रुपए का निवेश किया था औऱ 10 रुपए फेसवैल्यू के शेयर सरकार को आवंटित किए गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।