LIC IPO: अगर LIC की पॉलिसी है और लगाना चाहते हैं IPO में पैसा, तो फटाटफट अपडेट करें PAN, जानिए पूरा प्रॉसेस

LIC IPO: कंपनी अपनी वेबसाइट पर पैन अपडेट करने के लिए प्रचार कर रही है

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 12:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC के IPO के लिए पैन अपडेट

LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपना IPO लाने की तैयारी में है। अभी इसकी डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन कंपनी जल्द ही प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे सकती है। LIC का IPO भारत का सबसे बड़ा IPO होगा। अगर आप LIC पॉलिसीहोल्डर हैं और देश की इस सबसे बड़ी बीमा कंपनी के IPO में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अपना पैन अपडेट कराना जरूरी होगा। LIC ने अपने IPO के इश्यू साइज का दस फीसदी पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिजर्व रखा है।

LIC ने कहा है कि IPO के लिए अप्लाई करने के लिए पॉलिसीहोल्डर्स को यह चेक कर लेना होगा कि पैन की सही जानकारी दी गई या नहीं। LIC की वेबसाइट के मुताबिक पॉलिसीहोल्डर्स अगर IPO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें पैन अपडेट कराना जरूरी होगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक विज्ञापन के जरिये इस बात का प्रचार कर रही है। यानी पैन को पॉलिसी के साथ लिंक करना होगा। इसके साथ ही पॉलिसीहोल्डर्स का डीमैट अकाउंट भी होना चाहिए।

Tega Industries IPO: जानें इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्यों है इतना मजबूत?

जानिए LIC के रिकार्ड में कैसे करें पैन अपडेट


1. सबसे पहले LIC की आधाकिरक वेबसाइट https://licindia.in/ पर विजिट करना होगा।

2. यहां पर आपको ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा। इसे सेलेक्ट करें।

3 ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन पेज खुलते ही लिखा मिलेगा- आगे बढ़ें। इस पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पेज पर आगे बढ़ें बटन सेलेक्ट करें।

4. अपना ईमेल एड्रेस, पैन, मोबाइल नंबर और LIC पॉलिसी नंबर भरें।

5. बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।

6. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP भेजने के लिए रिक्वेस्ट करें।

7. जैसे ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आए, उसे सब्मिट करें।

8. सब्मिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन के सक्सेज का मैसेज आएगा।

पैन-एलआईसी की जांच ऐसे करें

1) https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus  पर जाएं।

2) पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें। फिर सबमिट बटन दबाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।