Get App

LIC IPO: LIC 11 फरवरी को सेबी में DRHP जमा करेगी, IRDAI ने IPO का प्रपोजल पास किया

LIC IPO: DRHP दायर होने के बाद पता चलेगा कि LIC में सरकार अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:08 PM
LIC IPO: LIC 11 फरवरी को सेबी में DRHP जमा करेगी, IRDAI ने IPO का प्रपोजल पास किया
LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC अपना इश्यू लाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है। LIC 11 फरवरी को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा करने वाली है। सरकार अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचने वाली है इस बात का खुलासा DRHP दाखिल होने के बाद पता चलेगा। सरकार ने फैसला किया है कि LIC के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इश्यू का कुछ हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा। साथ ही इस पर उन्हें कुछ डिस्काउंट भी दिया जाएगा। कुछ सूत्रों ने बताया है कि LIC के पॉलिसीहोल्डर्स को इसका IPO 5% कम दाम पर मिल सकता है।

कितनी हो सकती है LIC की वैल्यू 

पिछले हफ्ते डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने ऐसे संकेत दिए थे कि LIC इसी हफ्ते इश्यू के लिए आवेदन जमा कर सकती है। पांडे ने हाल ही में रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि LIC की वैल्यू 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है। और इसकी एंटरप्राइज वैल्यू इससे कई गुना हो सकती है। LIC का DRHP जमा होने के बाद यह पता चल पाएगा कि सरकार LIC में अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

इश्यू के बाद LIC का मालिकाना हक किसके पास रहेगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें