LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का इश्यू 10 मार्च को खुल सकता है। कंपनी का इश्यू 10 मार्च को खुलेगा और 14 मार्च को बंद हो सकता है। LIC के इश्यू का साइज 65,000 करोड़ रुपए का हो सकता है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपए हो सकता है।
सरकार ने रविवार 13 फरवरी को LIC का ड्राफ्ट पेपर जमा किया था। हालांकि अभी सरकार ने LIC के IPO खुलने की तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। सरकार ने कहा है कि इनवेस्टर्स के साथ रोडशोके बाद वैल्यूएशन पर फैसला लिया जाएगा और इसकी लिस्टिंग मार्ट 2022 में पूरी हो जाएगी।
इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि LIC के IPO में 3.16 करोड़ शेयर उसके 28.3 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रहेंगे। कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को डिस्काउंट भी मिलेगा। पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू 10% सस्ता मिलेगा। LIC के पास करीब 13.5 लाख रजिस्टर्ड एजेंट हैं जिसके जरिए कंपनी पॉलिसीहोल्डर्स को निवेशक बनाने की कोशिश करेगी।
LIC के IPO को लेकर बाजार में जिन तारीखों पर चर्चा हो रही है वो ये हैं। हालांकि अभी तारीखों का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
LIC का इश्यू खुलेगा: 10 मार्च
इश्यू प्राइस : 2,000-2,100 रुपए प्रति शेयर
इश्यू साइज: 31,62,49,885 शेयर
ऑफर फॉर सेल: 31,62,49,885 शेयर जारी किए जाएंगे जिसकी वैल्यू 65,416.29 करोड़ रुपए होगी
डिस्काउंट: कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स को 10% डिस्काउंट मिलेगा
प्राइस बैंड का ऐलान: 7 मार्च
एंकर इनवेस्टर्स अलॉटमेंट: 9 मार्च
कर्मचारी: 1.58 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जो 10% डिस्काउंट के बाद 1,890 रुपए पर मिलेंगे
पॉलिसीहोल्डर्स: 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जो 10% डिस्काउंट के बाद 1,890 रुपए पर मिलेंगे
एंकर इनवेस्टर्स: 8.06 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जिनकी वैल्यू 16,935.18 करोड़ रुपए होती है
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स : 5.37 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जिनकी वैल्यू 11,290.12 करोड़ रुपए होती है
नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स: 4.03 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जिनकी वैल्यू 8,467.59 करोड़ रुपए होती है
रिटेल इनवेस्टर्स: 9.41 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जिनकी वैल्यू 19,757.71 करोड़ रुपए है
लिस्टेड प्रतिद्वंदी कंपनियां: SBI Life Insurance Company, HDFC Life Insurance Company, ICICI Prudential Life Insurance Company