Get App

Mahanadi Coalfields IPO: प्राइस बैंड ₹129-₹136 प्रति शेयर तय, 19 नवंबर को खुलेगा ₹8981 करोड़ का इश्यू

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स में कोल इंडिया के पास पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। IPO में 66.18 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO का ड्राफ्ट सितंबर 2026 में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा हुआ था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 9:21 AM
Mahanadi Coalfields IPO: प्राइस बैंड ₹129-₹136 प्रति शेयर तय, 19 नवंबर को खुलेगा ₹8981 करोड़ का इश्यू
Mahanadi Coalfields के शेयर NSE और BSE पर 27 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का IPO 19 नवंबर को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹129-₹136 प्रति शेयर तय हुआ है। लॉट साइज 110 शेयर है। ₹8,981.12 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू में 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। महानदी कोलफील्ड्स मुख्य रूप से ओडिशा में काम करती है और इसने वित्त वर्ष 2026 में भारत के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान दिया। कोल इंडिया के उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 28.4 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2026 के दौरान भारत के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान लगभग 74 प्रतिशत था।

महानदी कोलफील्ड्स के IPO में 66.18 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा। इसमें कोल इंडिया शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। IPO में नए शेयर जारी नहीं होंगे, लिहाजा महानदी कोलफील्ड्स को इस ऑफरिंग से कोई पैसा नहीं मिलेगा। शेयरों को बेचने से होने वाली पूरी कमाई कोल इंडिया के पास जाएगी।

27 नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग

महानदी कोलफील्ड्स में कोल इंडिया के पास पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके IPO का ड्राफ्ट सितंबर 2026 में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा हुआ था। इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 27 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें