Get App

Mamata Machinery IPO Subscription: पहले दिन ही करीब 16 गुना सब्सक्राइब, 23 दिसंबर तक है निवेश का मौका

Mamata Machinery IPO Subscription status day 1: ग्रे मार्केट में ममता मशीनरी का आईपीओ आज 200 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 443 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 82.30 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:28 PM
Mamata Machinery IPO Subscription: पहले दिन ही करीब 16 गुना सब्सक्राइब, 23 दिसंबर तक है निवेश का मौका
Mamata Machinery IPO: ममता मशीनरी लिमिटेड का आईपीओ आज 19 दिसंबर को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।

Mamata Machinery IPO Subscription status: ममता मशीनरी लिमिटेड का आईपीओ आज 19 दिसंबर को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। पैकेजिंग मशीनरी बनाने वाली इस कंपनी का पब्लिक इश्यू अब तक 16.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसे अब तक 8.53 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 51.78 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ के सभी कैटेगरी में निवेशकों ने मजबूत दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 179 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए ₹230-₹243 का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 23 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Mamata Machinery IPO अलग-अलग कैटेगरी में कितना हुआ सब्सक्राइब?

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.51 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) -18.87 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 23.84 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें