Manba Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मनबा फाइनेंस के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह पब्लिक इश्यू 73.23 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 64.43 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है, जबकि ऑफर पर 87.99 लाख शेयर हैं। इश्यू के लिए 114-120 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 150.84 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में 25 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा।
