Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपना फंड तैयार रखिए। देश की दिग्गज हॉस्पिटल चेन मणिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) जल्द ही अपना मेगा आईपीओ लाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से ही इसके लिए निवेशकों के साथ औपचारिक बातचीत और मार्केटिंग शुरू कर सकती है। यह इस साल हॉस्पिटल सेक्टर का सबसे बड़ा और चर्चित आईपीओ साबित हो सकता है।
₹115000 करोड़ की वैल्यूएशन पर नजर
सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) के इनवेस्टमेंट वाली मणिपाल हॉस्पिटल्स इस IPO के जरिए 1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹9600 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ मीटिंग कर रही है और करीब 12 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹115000 करोड़ की भारी-भरकम वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रही है।
सेबी के पास जमा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ₹8000 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। इस पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से विस्तार और कर्ज चुकाने में किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी करीब 3.66% हिस्सेदारी बेचेंगे।
इन दिग्गजों के पास है हिस्सेदारी
इस आईपीओ के जरिए कई बड़े वैश्विक निवेशक अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं:
निवेशकों के लिए क्यों है यह बड़ा मौका?
भारतीय शेयर बाजार फिलहाल मिडिल ईस्ट संकट के बीच रिकवरी की कोशिश कर रहा है। ऐसे में हेल्थकेयर सेक्टर की इतनी बड़ी कंपनी की लिस्टिंग बाजार में नया उत्साह भर सकती है। अपोलो हॉस्पिटल्स के बाद मणिपाल देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन्स में से एक है, जिसकी मौजूदगी कई बड़े शहरों में है।
कंपनी ने मार्च 2026 में अपना ड्राफ्ट (DRHP) दाखिल किया था। अगर अगले हफ्ते से मार्केटिंग सही दिशा में आगे बढ़ती है, तो जून के पहले या दूसरे हफ्ते में यह निवेश के लिए खुल सकता है। कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस बैंक, गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन जैसे दुनिया के बड़े बैंक इस आईपीओ को मैनेज कर रहे हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप हॉस्पिटल सेक्टर में लंबी अवधि के निवेश का मन बना रहे लोगों के लिए यह एक 'मस्ट-वॉच' डील है। कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और टेमासेक जैसे निवेशकों का साथ इसे काफी आकर्षक बनाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।