Get App

Upcoming IPO: पैसा रखिए तैयार, आ रहा है हेल्थकेयर सेक्टर का सबसे बड़ा IPO; निवेशकों के लिए है बड़ा मौका!

Manipal hospitals IPO: सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी Temasek के इनवेस्टमेंट वाली मणिपाल हॉस्पिटल्स इस IPO के जरिए करीब ₹9600 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी अगले हफ्ते से ही इसके लिए निवेशकों के साथ औपचारिक बातचीत और मार्केटिंग शुरू कर सकती है। यह इस साल का सबसे चर्चित आईपीओ साबित हो सकता है।

Abhishek Guptaअपडेटेड May 14, 2026 पर 3:39 PM
Upcoming IPO: पैसा रखिए तैयार, आ रहा है हेल्थकेयर सेक्टर का सबसे बड़ा IPO; निवेशकों के लिए है बड़ा मौका!
सेबी के पास जमा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ₹8000 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी

Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपना फंड तैयार रखिए। देश की दिग्गज हॉस्पिटल चेन मणिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) जल्द ही अपना मेगा आईपीओ लाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से ही इसके लिए निवेशकों के साथ औपचारिक बातचीत और मार्केटिंग शुरू कर सकती है। यह इस साल हॉस्पिटल सेक्टर का सबसे बड़ा और चर्चित आईपीओ साबित हो सकता है।

₹115000 करोड़ की वैल्यूएशन पर नजर

सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) के इनवेस्टमेंट वाली मणिपाल हॉस्पिटल्स इस IPO के जरिए 1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹9600 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ मीटिंग कर रही है और करीब 12 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹115000 करोड़ की भारी-भरकम वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

सेबी के पास जमा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ₹8000 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। इस पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से विस्तार और कर्ज चुकाने में किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी करीब 3.66% हिस्सेदारी बेचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें