Mukka Proteins IPO : अंतिम दिन जमकर हो रहा निवेश, अब तक 136.89 गुना भरा इश्यू

Mukka Proteins IPO : मुक्का प्रोटीन के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। FY21 में कंपनी ने 609.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह FY22 में बढ़कर 776.15 करोड़ रुपये और FY23 में बढ़कर 1,183.80 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 5:26 PM
Mukka Proteins IPO : फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मुक्का प्रोटीन के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Mukka Proteins IPO : फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मुक्का प्रोटीन के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 136.89 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 766.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 5.60 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 224 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 26-28 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के तहत 8 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Mukka Proteins IPO : सब्सिक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 189.28 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 250.26 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 58.36 गुना

टोटल - 136.89 गुना

(04 Mar 2024 | 05:21:00 PM)

Mukka Proteins कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

इस आईपीओ के तहत सिर्फ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कर्नाटक स्थित कंपनी ने अपनी वर्किंग कैपिट जरूरतों को पूरा करने के लिए 120 करोड़ रुपये अलॉट करने की योजना बनाई है। कंपनी का इरादा अपनी एसोसिएट कंपनी एंटो प्रोटीन्स की वर्किंग कैपिट जरूरतों के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च करने का है। शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Mukka Proteins के बारे में

मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड की स्थापना साल 2003 में की गई है। यह कंपनी फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 10 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स को निर्यात करके अपनी ग्लोबल रीच बढ़ा रही है। इसके एक्सपोर्ट मार्केट में बहरीन, बांग्लादेश, चिली, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, चीन, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, ओमान, ताइवान और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं।

Mukka Proteins का फाइनेंशियल

Mukka Proteins के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। FY21 में कंपनी ने 609.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह FY22 में बढ़कर 776.15 करोड़ रुपये और FY23 में बढ़कर 1,183.80 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर कंपनी का नेट प्रॉफिट FY21 में 11.01 करोड़ रुपये था, जो कि FY22 में बढ़कर 25.82 करोड़ रुपये और FY23 में 47.53 करोड़ रुपये हो गया। FY24 के पहले 6 महीनों में कंपनी को 612.88 करोड़ का रेवेन्यू और 32.98 करोड़ का नेट प्रॉफिट प्राप्त हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।