NLC India Renewables IPO: एक और सरकारी कंपनी का आएगा आईपीओ, ₹3300 करोड़ जुटाने की तैयारी

NLC India Renewables IPO: सरकारी कंपनी NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables ने IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है। कंपनी 3,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाने और 10 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है। जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगेगा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NLC India Renewables फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹2,475 करोड़ का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने में करेगी।

NLC India Renewables IPO: सरकारी कंपनी NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables ने IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। यह नवरत्न PSU NLC India की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। कंपनी का कारोबार रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है।

IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों

DRHP के मुताबिक, IPO में ₹3,300 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, पेरेंट कंपनी NLC India भी OFS के जरिए 10 करोड़ शेयर तक बेचेगी।


कंपनी IPO से पहले ₹660 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी ला सकती है। इसके लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से सलाह ली जाएगी। अगर यह प्लेसमेंट पूरा होता है, तो फ्रेश इश्यू का आकार उतनी रकम से घट जाएगा।

कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे ₹2,475 करोड़

NLC India Renewables फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹2,475 करोड़ का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने में करेगी। 10 नवंबर तक कंपनी पर फंड आधारित कर्ज ₹3,524.8 करोड़ था। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

इस IPO के लिए SBI Capital Markets, HDFC Bank, IDBI Capital Markets & Securities और IIFL Capital Services को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है।

कंपनी का कारोबार क्या है?

NLC India Renewables रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट डेवलप करती है, उनका मालिकाना हक रखती है और संचालन भी करती है। कंपनी बिजली बेचकर कमाई करती है। इसके ग्राहक केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां और सार्वजनिक बिजली कंपनियां हैं।

31 अक्टूबर तक कंपनी का कुल प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो और पाइपलाइन 16,203.96 MW था। इसमें सोलर, विंड, हाइब्रिड और FDRE प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) की क्षमता 8,238.30 MWh थी।

Physicswallah Share: 56% तक उछल सकता है शेयर, Motilal Oswal ने दिया 200 रुपये का टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।