Get App

Northern Arc Capital IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, QIB और NII के दम पर 111 गुना भरा

Northern Arc Capital IPO Subscription status final day: इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। अनलिस्टेड मार्केट में यह आईपीओ आज 145 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 408 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 9:24 PM
Northern Arc Capital IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, QIB और NII के दम पर 111 गुना भरा
Northern Arc Capital IPO: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है

Northern Arc Capital IPO: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 110.91 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 238.22 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.14 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 777 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 249-263 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Northern Arc Capital IPO: कितना हुआ सब्सक्राइब

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 240.79 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 142.41 गुना

खुदरा निवेशक- 31.08 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें