Get App

Northern Arc Capital IPO: 16 सितंबर को खुलेगा NBFC कंपनी का आईपीओ, जारी होंगे 500 करोड़ के नए शेयर

Northern Arc Capital IPO: डायवर्सिफाइड एनबीएफसी कंपनी ने आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल आगे कर्ज के भुगतान के लिए करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी फंड का उपयोग होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 5:24 PM
Northern Arc Capital IPO: 16 सितंबर को खुलेगा NBFC कंपनी का आईपीओ, जारी होंगे 500 करोड़ के नए शेयर
Northern Arc Capital का आईपीओ 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Northern Arc Capital IPO: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का आईपीओ 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में 19 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए भी शेयरों की बिक्री होगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन के लिए 13 सितंबर को खुलेगा।

Northern Arc Capital IPO से जुड़ी डिटेल

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) से पता चला है कि इस इश्यू में 500 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.05 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के जरिए सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा की जाएगी, जिसमें लीपफ्रॉग फाइनेंशियल इंक्लूजन इंडिया, एक्सियन अफ्रीका-एशिया इन्वेस्टमेंट कंपनी और 360 वन स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड शामिल हैं।

डायवर्सिफाइड एनबीएफसी कंपनी ने आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल आगे कर्ज के भुगतान के लिए करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी फंड का उपयोग होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें