Get App

IPO News: QIB इस मजबूरी में लगा रहे पैसे? खुदरा निवेशकों को नहीं भाए इस साल खुले ये15 आईपीओ

IPO News: इस साल 100 से अधिक आईपीओ आए, जिसमें से 15 तो ऐसे रहे, जिनमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया। वहीं कुछ तो ऐसे रहे, जो QIB के दम पर सफल हो पाए। जानिए कौन-कौन से आईपीओ खुदरा निवेशकों को लुभा नहीं पाए और QIB 'किस मजबूरी में' धड़ाधड़ दांव लगा रहे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 12:29 PM
IPO News: QIB इस मजबूरी में लगा रहे पैसे? खुदरा निवेशकों को नहीं भाए इस साल खुले ये15 आईपीओ
इस साल जिन IPO को खुदरा निवेशकों का फीका रिस्पांस मिला, उनमें एक बात कॉमन थी- वैल्यूएशन।

IPO News: इस साल 2026 में 100 से अधिक कंपनियों ने आईपीओ लाया। इसमें से 15 खुदरा निवेशकों को लुभाने में नाकाम रही और इनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया। एनालिस्ट्स के मुताबिक बहुत अधिक वैल्यूएशन और लगातार हो रहे घाटे की वजह से खुदरा निवेशकों के लिए इन कंपनियों में निवेश करना एक मुश्किल दांव बन गया और उन्होंने फीका रुझान दिखाया। इन 15 में सबसे खराब रिस्पांस क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (Clean Max Enviro Energy Solutions) को मिली, जिसका रिटेल हिस्सा सिर्फ 0.07 गुना ही भर पाया। इसके बाद साई पैरेंटेरल्स (Sai Parenteral’s) का 0.12 गुना और पावरिका (Powerica) का 0.15 गुना रिटेल सब्सक्रिप्शन मिला।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) ओवरऑल 6.16 गुना भरा लेकिन खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.95 गुना ही भर पाया। वहीं ओवरऑल 3.35 गुना भरने के बावजूद इनोविजन (Innovision) में खुदरा निवेशकों का हिस्सा महज 0.59 गुना तो ओवरऑल 3.27 गुना गुना भरने के बावजूद मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज (Manipal Health Enterprises) खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.93 गुना ही भर पाया।

खुदरा निवेशकों ने क्यों बनाई दूरी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें