Get App

NSE IPO: नए सप्ताह में मिलेगी गुड न्यूज! 15 या 16 जून को जमा हो सकता है ड्राफ्ट

NSE IPO: अनलिस्टेड बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वैल्यूएशन 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एक्सचेंज के लगभग 1.8 लाख शेयरधारक हैं। NSE के शेयरधारकों में घरेलू वित्तीय संस्थान, बीमा कंपनियां, विदेशी निवेशक और व्यक्तिगत निवेशक शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 12:18 PM
NSE IPO: नए सप्ताह में मिलेगी गुड न्यूज! 15 या 16 जून को जमा हो सकता है ड्राफ्ट
कहा जा रहा है कि NSE IPO में केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस दिशा में अगले सप्ताह गुड न्यूज मिल सकती है। ऐसी खबर है कि एक्सचेंज 15 या 16 जून को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए ड्राफ्ट जमा कर सकता है। यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कही गई है। NSE के बोर्ड ने 6 फरवरी 2026 को IPO प्लान को मंजूरी दी थी। यह मंजूरी जनवरी में सेबी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के बाद दी गई।

कहा जा रहा है कि NSE IPO में केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो IPO से हासिल पूरा पैसा शेयर बिक्री करने वालों के पास जाएगा। OFS में टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई., LIC, SBI और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शेयर बेच सकते हैं। NSE, बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

NSE के शेयरधारकों में घरेलू वित्तीय संस्थान, बीमा कंपनियां, विदेशी निवेशक और व्यक्तिगत निवेशक शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 10.72 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ NSE की सबसे बड़ी शेयरधारक है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और उसकी सब्सिडियरी SBI कैपिटल मार्केट्स की संयुक्त हिस्सेदारी करीब 7.5 प्रतिशत है। विदेशी निवेशकों में टेमासेक की सब्सिडियरी अरांदा इन्वेस्टमेंट्स और कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी है।

कितना बड़ा होगा NSE IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें