NSE IPO Benefits & Details: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ₹30000 करोड़ के आईपीओ को बीते दिनों सेबी से मंजूरी मिली। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आ रहा यह इश्यू देश का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है। इस मेगा आईपीओ में कौन-कौन से बड़े सरकारी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियां अपने शेयर बेच रही हैं, किसे कितना तगड़ा मुनाफा होगा और आईपीओ की प्रमुख डिटेल्स क्या हैं? आइए आपको बताते हैं।
किसे और कितना होगा बंपर फायदा?
यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी एक्सचेंज कोई नया शेयर जारी नहीं कर रहा है। इसके बजाय NSE के शुरुआती शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचकर भारी 'वैल्यू अनलॉकिंग' करेंगे। चूंकि इन कंपनियों ने बहुत ही मामूली कीमत पर शेयर खरीदे थे, इसलिए इन्हें तगड़ा फायदा मिलने वाला है:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): सबसे बड़ा लिस्टेड सेलिंग शेयरधारक। SBI अपने 2.47 करोड़ शेयर्स बेचेगा, जिससे बैंक के खजाने में भारी कैश आएगा।
बैंक ऑफ बरोड़ा: लगभग 1.1 करोड़ शेयर्स ऑफलोड करके बंपर मुनाफा कमाने की तैयारी में है।
जीआईसी री (GIC Re): सरकारी री-इंश्योरेंस कंपनी लगभग 1.1 करोड़ शेयर्स बेचेगी।
न्यू इंडिया एश्योरेंस (NIACL): लगभग 1.05 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना है।
आईएफसीआई (IFCI): इसकी सब्सिडियरी SHCIL के जरिए NSE में 4.4% की अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है, जिससे इसके शेयरों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
NSE IPO की प्रमुख डिटेल्स
कुल इश्यू साइज: ₹30,000 करोड़ (14.89 करोड़ शेयर्स)।
सब्सक्रिप्शन की संभावित तारीख: 15 सितंबर 2026 (अनुमानित)।
शेयर लिस्टिंग डेट: 24 से 25 सितंबर 2026 के बीच (पितृपक्ष शुरू होने से ठीक पहले लिस्टिंग का लक्ष्य)।
प्राइस बैंड: अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद है।
कैसी है NSE की वित्तीय सेहत?
आईपीओ में उतरने से पहले NSE का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) 7% बढ़कर ₹3120 करोड़ पर पहुंच गया। कुल आय में 9% की बढ़ोतरी के साथ ₹5252 करोड़ दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की कमाई का मुख्य जरिया ट्रांजेक्शन फीस रही, जिससे ₹3623 करोड़ का राजस्व मिला।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।