Get App

NSE IPO: इंतजार खत्म, प्राइस बैंड ₹1700-₹1785 प्रति शेयर हुआ तय; इश्यू का साइज घटकर ₹22562 करोड़

NSE IPO: इरादा 22561.5 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर वैल्यूएशन 4.42 लाख करोड़ रुपये बैठती है। IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। 10 मौजूदा शेयरहोल्डर 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखने वाले हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 8:18 AM
NSE IPO: इंतजार खत्म, प्राइस बैंड ₹1700-₹1785 प्रति शेयर हुआ तय; इश्यू का साइज घटकर ₹22562 करोड़
NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO के प्राइस बैंड के लिए इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हुईं। यह 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 8 इक्विटी शेयरों का है। यह पब्लिक इश्यू 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 16 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनल होगा। उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी।

NSE का इरादा 22561.5 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर वैल्यूएशन 4.42 लाख करोड़ रुपये बैठती है। NSE IPO का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। NSE के बोर्ड ने इस साल फरवरी में IPO लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पब्लिक इश्यू का ड्राफ्ट जून 2026 में SEBI के पास जमा किया था और सितंबर में SEBI की मंजूरी मिल गई। NSE, बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसका IPO लगभग 10 सालों से पेंडिंग है।

NSE ने सबसे पहले दिसंबर 2016 में अपना IPO प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। उस वक्त इरादा OFS के जरिए करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का था। लेकिन नियामकीय खामियों और को-लोकेशन मामले से जुड़ी चिंताओं के चलते सेबी ने मंजूरी लंबे समय तक रोक दी थी।

OFS का साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें